प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। यूपी पीडब्ल्यूडी सर्किल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन में संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अनुमोदन पर प्रांतीय महामंत्री जय प्रकाश तिवारी ने दिनेश सिंह चौहान को दूसरी बार प्रयागराज का जनपद अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही योगेश कुमार शुक्ल को जनपद मंत्री पद की जिम्मेदारी आगामी दो वर्षों के लिए सौंपी गई है।
इस मनोनयन की सूचना मिलते ही प्रयागराज जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं सर्किल के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।
इस अवसर पर कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

