प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। फाफामऊ क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को दस विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज नितिन यादव (7-1-22-5) में चमके तो सौरभ प्रताप सिंह ने मात्र 10 गेंद पर अर्धशतक (50 नाबाद, दो चौके, सात छक्के) लगाया।
फाफामऊ मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब की टीम 22.5 ओवर में 68 रन (सक्षम अवस्थी 24, शुभम गुप्ता 11, नितिन यादव 5/22, अश्वनी दुबे 2/12, अजय यादव 2/13) पर सिमटी। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 3.4 ओवर में बिना विकेट खोए 69 रन (सौरभ प्रताप सिंह 50 नाबाद, ऋषभ सिंह 18) बना लिए। मैच में सुधीर सोनकर व अजय कुमार अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

