सीतापुर 10 अप्रैल (आरएनएस)। कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बसईडीह मजरा सरौराकला की रहने वाली निर्मला (करीब 50 वर्ष) पत्नी रामकुमार का शव शुक्रवार को गोन नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कमलापुर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। वहीं, परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ईतूल चौधरी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

