हरगांव/सीतापुर 10 अप्रैल (आरएनएस)। हरगांव थाना पुलिस ने गुरुवार को एक हिस्ट्रीशीटर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेनीपुर निवासी सोहन पुत्र गयादीन के रूप में हुई है, जो काफी समय से पुलिस की नजर में था। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही के अनुसार, सोहन एक मुकदमे में वांछित वारंटी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सोहन हरगांव थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में उसकी गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

