– एलुमनाई ने किया विद्यार्थियों को प्रेरित
सीतापुर 10 अप्रैल (आरएनएस)। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सत्र 2013-14 के पूर्व छात्र अबूजर अंसारी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अबूजर अंसारी ने हाल ही में यूपीएससी 2026 परीक्षा में 671वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। अपने संबोधन में उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, सही अध्ययन सामग्री के चयन और नियमित अभ्यास की भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका अबूजर अंसारी ने सरल और प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। कार्यक्रम से छात्रों में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

