सीतापुर 10 अप्रैल (आरएनएस)। सकरन थाना क्षेत्र के रशूलपुर हरदोपट्टी गांव के पास खेतों में एक बारहसिंघा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खेतों के बाहर एक बारहसिंघा को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत बारहसिंघा का शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आशंका जताई कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी कमाल अहमद शिद्दीकी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना से क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

