आवासीय शिवराम सिंह इण्टर कालेज की प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा को अंशुमान यादव ने किया सम्मानित
बाराबंकी ,11 अपै्रल (आरएनएस)। पल्हरी जैदपुर रोड स्थित बोर्डिंग स्कूल व डे स्कॉलर के रूप में संचालित आवासीय शिवराम सिंह इण्टर कालेज में अध्ययनरत रही छात्रा संजना सिंह वर्मा निवासी ग्राम जरहरा का चयन समीक्षा अधिकारी व प्रियंका वर्मा निवासी ग्राम मुबारकपुर का चयन एसडीएम पद पर हुआ। उक्त छात्राओंं के चयन पर विद्यालय की प्रबन्धक एडवोकेट हाईकोर्ट श्रीमती पूनम सिंह यादव ने छात्राओं को माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रबन्धक महोदय ने छात्राओं के माता-पिता को भी माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों छात्राओं ने सु ंयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान समय में आवासीय शिवराम सिंह इण्टर कालेज उच्च कोटि की शिक्षा व्यवस्था प्रदान कर रहा है। मेरे सपनो को साकार करने की प्रेरणा हमारे विद्यालय के अध्यापकों की शिक्षा व मेरे माता पिता का आशीर्वाद है। विद्यालय का परिवर्तन व शैक्षिक मौहाल देखकर दोनों छात्राओं ने कहा कि काफी लम्बे समय के बाद विद्यालय में आना हुआ विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था के साथ-साथ खेल व्यवस्था में भी काफी परिवर्तन हो चुका है यह देखकर मुझे अच्छा लग रहा है। इस स्वागत के अवसर पर मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 ए. लाल, उपप्रधानाचार्य डॉ0 पंकज शुक्ला, प्राइमरी प्रधानाचार्य डॉ0 आर.एस. यादव, हॉस्टल इंचार्ज आलोक पाण्डेय, अध्यापक सतीश वर्मा, सौरभ यादव, मो0 आसिफ अंसारी, मो0 फैज मदनी, शिखा भारती, अम्बरेश कुमार, रूपेश शुक्ला, मिथिलेस वर्मा, प्रियंका जायसवाल लिपिक करन यादव, लिपिक तुलसीराम यादव, लिपिक अमित यादव आदि लोग मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

