सपा कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी
बाराबंकी ,11 अपै्रल (आरएनएस)। महात्मा ज्योतिबा राव फुले हमेंसा कहते थे शिक्षा उसे कहते हैं जो सही को सही और गलत को गलत कहने की क्षमता को विकसित करती है, इसलिए शिक्षा सबके जीवन के लिए बहुत जरूरी है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शोषितों वंचितों एवं महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे, महान लेखक क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में महात्मा ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। हाफिज अयाज अहमद ने आगे कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने बाल विवाह को बंद कराने और समाज में कुप्रथा अंधश्रद्धा को समाप्त करने के संघर्ष किया उनका प्रमुख उद्देश्य शुद्र आतिशूद्रो को न्याय दिलाने उत्पीडऩ से मुक्ति दिलाने वंचित वर्ग के युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में लगा दिया ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के साथ-साथ विधवा पुनर्विवाह शिशुओं के लिए आश्रम कन्या हत्या के खिलाफ भी आजीवन आवाज उठाते रहे और इसके खिलाफ भी उन्होंने बहुत संघर्ष किया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से हुमायूं नईम खान, जितेंद्र पटेल, सुरेश चंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, जसवंत सिंह यादव, प्रद्युमन यादव, राजेश वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, मोहम्मद आफाक सिराज उस्मानी, मोहम्मद मेराज आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

