बाराबंकी महोत्सव में दिखी देवा, महादेवा की सांझी संस्कृति
बाराबंकी ,11 अपै्रल (आरएनएस)। बाराबंकी महोत्सव ने जिले की प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है। मेरे मन में यह टीस हमेशा से रही कि जिस गृह जनपद का निवासी हूं वहां भी कुछ इस तरह का आयोजन होना चाहिए। तमाम बड़े अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहा, और वर्तमान में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर होने के वावजूद यह जिला और यहां के लोग परिवार की तरह है। यह बातें राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम ने बाराबंकी महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि के रूप में कहीं। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के आयोजक फरहान आमीन सिद्दीकी और आयोजक मंडल ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि मो. नदीम का स्वागत किया। बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाराबंकी कि बाराबंकी महोत्सव देवा महादेवा की सांझी संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करेगी। मुख्य अतिथि मो.नदीम और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य ईज़ी अवनीश कुमार सिंह ने महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। इजी.अवनीश सिंह ने कहा सरकार महिलाओं को मुख्य धारा में जोडऩे के लिए प्रयासरत हैं। सरकार की मंशा को इस महोत्सव से आगे बढऩे और अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह सिंह ने कि यह जिले का एक ऐसा महोत्सव है जो सामाजिक सौहार्द को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है और यहां जि़ले की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल रहा हे।शाम करीब सात बजे से शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रहे शिवराजे बैंड यह जिसे कार्तिकेय कैलाश दीक्षित और उनकी टीम ने किया। महज़ 8 साल के बच्चे ने शिव स्तुति कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। तो वहीं ख्यातिलब्ध गायिका वन्दना श्रीवास्तव, सलीम अब्बासी, विजय और साजिद अब्बासी ने लोगों का मन मोह लिया तो वहीं बेहद खूबसूरत नृत्य के जरिए आमिर को मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम की संयोजिका सहर ज़ावेद फारूखी ने किया।
बाक्स
डा. सरवर जमाल हुए सम्मानित
बाराबंकी महोत्सव में देश के प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डा. सरवर जमाल को मुख्य अतिथि मो. नदीम द्वारा सम्गमानित किए गया। बताते चलें डा. सरवर जमाल ने करीब 150 से ज्यादा किडनी, गांठ सोराइसिस, गठिया, पेट वा मानसिक रोगों जैसी गम्भीर बीमारियों का होम्योपैथ से ठीक किया। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का इलाज वह नि:शुल्क करते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

