बाराबंकी ,11 अपै्रल (आरएनएस)। बारा टोल प्लाजा कर्मियों की पैरवी करने पर वकील के तख्त पर तोडफ़ोड़ कर आग के हवाले करने के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। न्यायालय कर्मी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बताते चलें कि हैदरगढ़ के बारा टोल प्लाजा पर कर्मियों व वकीलों के मध्य विवाद हुआ था। जिसके बाद कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने कचहरी के वकील मनोज शुक्ल का सहारा लिया। गत 5 फरवरी को नारेबाजी करते हुए कुछ लोग मनोज शुक्ल के तख्त पर पहुंचे और बेंच तख्त में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही इन्हे आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले में प्रभारी न्यायालय सुरक्षा सुनील दत्त कौल की तहरीर के अनुसार, मुकदमे में नामजद अभियुक्तों की जमानत का विरोध चल रहा था। इसी दौरान अधिवक्ता मनोज शुक्ला द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए जाने के बाद कुछ अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि शाम करीब 5रू15 बजे, अधिवक्ता मनोज शुक्ला की अनुपस्थिति में आक्रोशित अज्ञात वकीलों ने उनके बैठने की जगह पर रखी मेज, कुर्सी और तख्त को उठाकर सड़क पर फेंक दिया और उसमें तोडफ़ोड़ करते हुए आग लगा दी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस ने तहरीर के अनुसार संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

