छात्रों को दी गई हर्बल गार्डन के औषधीय पौधों की पहचान एवं उसकी उपयोगिता की जानकारी
फतेहपुर, बाराबंकी,11 अपै्रल (आरएनएस)। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान बाराबंकी द्वारा साईं ग्रुप आफ कॉलेज बेलहरा रोड फतेहपुर में स्थापित किये गए हर्बल गार्डन के औषधीय पौधों की पहचान एवं उसकी उपयोगिता की जानकारी कालेज के छात्रों एवं फैकल्टी को दी गई। आयुर्वेदाचार्य डॉ शशि कुमार अवस्थी ने छात्रों को स्वास्थ्य स्वावलबन की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की आयुष आधारित प्राचीन चिकित्सा पद्धति से लोगो की आयु 100 वर्ष से ऊपर होती थी। हमारे स्वास्थ्य स्वालंबन का आधार आयुष था। जानकारी के अभाव में औषधीय पौधें लुप्त होते जा रहे हैं। हमें फिर से प्राचीन चिकित्सा की ओर बढऩा पड़ेगा। संस्था अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कॉलेज में लगाये गए औषधीय पौधों का परिचय कराया, उनका उपयोग किस रोग में कैसे किया जाएगा यह जानकारी आयुर्वेदाचार्य डॉ शशि कुमार अवस्थी ने दी। कालेज के प्रबंधक विपिन राठौर उप प्रबंधक विक्रांत राठौर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश शुक्ला ने छात्रों को आयुर्वेद के महत्व बताए और अतिथियों का स्वागत किया। विपिन सिंह राठौर ने महाविद्यालय में औषधि पौधों हर्बल गार्डन विकसित करने पर संस्थाध्यक्ष के प्रति आभार जताया। वहीं औषधीय पौधों, जड़ी बूटी के प्रयोग से जटिल रोगों का उपचार कैसे होता है इसके संस्मरण बताए गए और छात्रों से कहा कि अपनी वनस्पतियों के संरक्षण की अति आवश्यकता है। रत्नेश कुमार ने विभिन्न प्रकार के औषधि पादपो जैसे ब्राह्मी, तुलसी, घृतकुमारी, वच, शतावर, हडज़ोड़, अमृता, घृतकुमारी, निर्गुण्डी, कचनार, हरसिंगार, कालमेघ, जराकुश आदि 25 प्रकार के पौधों से होने वाले लाभ के बारे में एवं इन वनस्पतियों के पहचान के बारे में प्रमाणिक जानकारी दी गई। महाविद्यालय में विकसित हर्बल गार्डन के अवलोकन के समय खेल शिक्षक दीपक कुमार वर्मा अनुशासन प्रमुख यू पी सिंह, आदर्श कुमार वर्मा ने डॉक्टर शशि कुमार अवस्थी, एवं रत्नेश कुमार ने वन औषधीय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित डॉक्टर छात्रों एवं प्रवक्ताओं का महाविद्यालय के उप प्रबंधक विक्रांत राठौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर आयुर्वेद फार्मेसी बीएससी एजी के छात्र-छात्राओं में देवेंद्र वर्मा हिमांशु राजकमल ऋषभ मिलिंद आभा प्रियांशी शिवरात्रि के साथ-साथ सिद्धि जैन इमरान खान कृष्ण कुमार मनीष वर्मा पवन यादव के साथ-साथ सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

