मीरजापुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी कर ले जाए जा रहे ? 2 लाख 50 हजार के गांजा के साथ शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 5.085 किलो ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बरामद किया है?। पकड़े गए वाहन में सवार होकर तस्कर गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम ने शनिवार को श मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर इको स्पोर्ट कार वाहन संख्या यूपी 63 एई 0884 में सवार मनीष सिंह उर्फ लल्ला पुत्र स्वर्गीय मनिराम निवासी ग्राम कोलना थाना अदलहाट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए मनीष के कब्जे से 5.085 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ? 2 लाख 50 हजार आंकी गई है व वाहन बरामद किया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार गांजा तस्कर के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

