लालगंज, मीरजापुर ,11 अपै्रल (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के लहंगपुर में बीती रात को चोरों ने दुकान का शटर चाड़ कर लगभग तीन लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और सीसीटीवी कैमरे में देखें जा रहे चोरों को शिनाख्त के लिए जांच में जुट गए हैं। लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे के लहंगपुर ओवरब्रिज के पास बामी रोड पर शिवजी ज्वेलर्स की दुकान में बीते आधी रात के बाद करीब 1.45 बजे शटर चाड़कर भीतर दाखिल हुए चोरों ने तीन? लाख मूल्य के करीब सवा किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। इसकी जानकारी शनिवार को सुबह आभूषण की दुकान के बगल में दुकान खोलने पहुंचे अन्य दुकानदारों ने देखा शटर चाड़ा गया है,यह देख मीरजापुर के नकहरा नई बस्ती निवासी आभूषण व्यवसायी मोहन सेठ को सूचित किए। मोहन सेठ आनन फानन में मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर चाड़ा देख उनके होश उड़ गए। शटर उठाकर दुकान में देखा तो चांदी के आभूषण गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। आभूषण व्यवसायी मोहन सेठ ने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि दो लोग मुंह बांधकर शटर चाड़कर अंदर घुसकर काउंटर में रखे करीब सवा किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। वहीं एक व्यक्ति बाहर खड़ा रहा। इतना ही नहीं चोरों ने दो बार दुकान के अंदर प्रवेश कर चांदी के आभूषण के साथ डिब्बा वगैरह उठा ले गए । घटना की जानकारी मिलते ही बाजार निवासी व्यापारी मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन पर गश्त न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लहंगपुर में पीआरबी 112 की पुलिस हमेशा खड़ी रहती है फिर भी चोरी की घटना हो जा रही है। पीडि़त दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर अपने घर नई बस्ती नकहरा चले गए। सुबह अन्य दुकानदारों से जानकारी मिली । मौके पर पहुंचकर देखा कि काउंटर में रखें करीब सवा किलो चांदी जिसकी कीमत करीब 3:45 लाख रुपए है वह काउंटर से गायब थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

