लखनऊ ,11 अपै्रल (आरएनएस)। थाना जानकीपुरम क्षेत्र में शारीरिक शोषण व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 अप्रैल 2026 को वादिनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके जेठ आलोक सिंह द्वारा जबरन जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस शिकायत पर थाना जानकीपुरम में मुकदमा संख्या074/26धा85/64(1)/89/115(2)/127(2)/351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभिषेक सिंह (पति), आलोक सिंह (जेठ), किरन सिंह (सास), लता सिंह (ननद) तथा सगीता सिंह (जेठानी) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक अंकित कुमार को सौंपी गई।विवेचना के दौरान दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त आलोक सिंह भवानी चौराहे के आसपास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जानकीपुरम स्थित ट्रामा केंद्र के पास घेराबंदी कर अभियुक्त आलोक सिंह पुत्र स्वर्गीय बाबू सिंह निवासी प्लाट संख्या-05, शिवम सिटी, मुस्तफा मस्जिद के पास, जानकीपुरम विस्तार, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 37 वर्ष को समय 4:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा वादिनी का शारीरिक शोषण कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों एवं जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक मुकुल आनन्द तथा महिला आरक्षी संतोषी शामिल रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

