लखनऊ ,11 अपै्रल (आरएनएस)। थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में धोखाधड़ी व गबन के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम, लखनऊ द्वारा वाद संख्या 112325/22, मुकदमा संख्या 327/21 धारा 406 व 420 भारतीय दंड संहिता थाना वजीरगंज से संबंधित अभियुक्त प्रेमशंकर उर्फ पीएस सिंह पुत्र रामशंकर सिंह निवासी प्लाट संख्या 307, जीआईडीसी-2, सिहोर, भावनगर, गुजरात, उम्र लगभग 61 वर्ष के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।उक्त वारंट के अनुपालन में थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को समय लगभग 3:30 बजे अभियुक्त प्रेमशंकर उर्फ पीएस सिंह को उसके निवास स्थान प्लाट संख्या 307, जीआईडीसी-2, सिहोर, जनपद भावनगर, गुजरात से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।गुजरात से लखनऊ की दूरी अधिक होने के कारण गिरफ्तार अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करना संभव नहीं था। इस कारण आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जनपद भावनगर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्त को संबंधित न्यायालय, लखनऊ में प्रस्तुत करने हेतु दिनांक 13 अप्रैल 2026 को प्रात: 11:00 बजे तक पारगमन अभिरक्षा की अनुमति प्रदान की गई।गिरफ्तार अभियुक्त को दिनांक 11 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस गिरफ्तारी अभियान में थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विकास यादव तथा आरक्षी रोहित पासवान शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

