कुशीनगर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी ने जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज के मीटिंग हाल में सात दिन पूर्व जन्मी कन्याओं के सम्मान में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर परिजनों में किसमती देवी पत्नी भीम, सुधा देवी पत्नी रामशब्द, रखीशुन नेशा पत्नी नवाज आलम, मेनू देवी पत्नी अनूप, बन्दना देवी पत्नी राजू चौहान आदि को बेबी किट, शॉल, मिष्ठान एवं डॉल वितरित किए गए। उपाध्यक्ष द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव वार्ड एवं शौचालय का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने, स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शौचालय की गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए तथा चिकित्सकों को ओपीडी से बाहर की दवाएं न लिखने हेतु कड़ी हिदायत दी। तत्पश्चात नगर पंचायत कप्तानगंज में आयोजित महिला चौपाल कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर मनरेगा, पेंशन एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन के माध्यम से समाधान कराया गया। इसके उपरांत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जगदीशपुर, कुशीनगर में छात्राओं के साथ बाल संवाद किया गया तथा उनके साथ भोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में तहसील कप्तानगंज के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, सुमन सिंह, रीता यादव (सेन्टर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर), मुनीश कुशवाहा, प्रीति सिंह, बन्दना कुशवाहा, सुनीता पाण्डेय, आदित्य कुमार मिश्र, राजू कुमार, संगीता मिश्रा, प्रधानाचार्य कस्तूरबा पूनम, एसीएमओ डॉ0 आर0डी0 कुशवाहा, एमओआईसी डॉ0 सूर्यभान कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

