गोसाईंगंज-अयोध्या,11 अपै्रल (आरएनएस)। गोसाईंगंज नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित सभासद मीनादेवी को नामित करने के लिए अँगियार सभा ने हर्ष ब्यक्त किया। अँगियार सभा के अध्यक्ष राजेश अँगियार व संरक्षक गोपीनाथ अँगियार ने समस्त स्वजातीय बंधुओ की तरफ से अँगियार समाज को वरीयता देने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को साधुवाद दिया। कहाकि मीना देवी के सभासद बनने से अँगियार समाज सहित अन्य सभी समाज के लोगो को सीधा लाभ मिलेगा। बताते चले कि मीनादेवी एक गृहणी होने के साथ साथ डूडा में भी कार्य कर चुकी है। अपने कार्यकाल में मीनादेवी ने सैकड़ो लोगो को आवास,बृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन सहित तमाम योजनाओं का लाभ दिला चुकी है।मीनादेवी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा जारी सुविधाओ को पात्र व्यक्तियों को दिलाना है। मीनादेवी के इस उपलब्धि पर अँगियार सभा के कामलकृष्ण, उमानाथ, जनार्दन, प्रेमप्रकाश, बैकुंठनाथ,डा. दिनेश चंद्र, डा. कैलाश नाथ, डा. अनिरुद्ध कुमार, नन्दकुमार, शशिकुमार अँगियार, शशिकांत, अमरनाथ, रामजी,सुनील कुमार, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार, आनन्द कुमार, अरुणकुमार, अशोक कुमार सहित तमाम स्वजातीय बंधुओ ने उनको बधाई दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

