-आग से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर हो गयी थी खाक
अयोध्या,11 अपै्रल (आरएनएस)। दशरथपुर में लगी आग से गरीब राधेश्याम निषाद सहित तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई ैइस घटना के शोक के चलते राधेश्याम निषाद की पत्नी का हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया जिसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन पांडे ने अपने पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय को मौके पर भेज कर राधेश्याम निषाद के परिवार को दाल चावल आटा सब्जी और अन्य रोज़मर्रा के सामान दरी चद्दर कंबल कपड़ा के साथ 2000 रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इसके अलावा अन्य दो अन्य परिवारों को दरी चद्दर कंबल के साथ 1000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। अंकित पांडेय ने वहां उपस्थित सभी लोगों से अपील की है कि समाज के सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करना चाहिए ताकि इन्हें मुख्यधारा में लाया जा सके। समाजसेवी राजन ने बताया कि जब तक उनकी आखिरी सांस रहेगी तब तक वो गरीबों के दुखों में शामिल होते रहेंगे क्योंकि उन्हें समाजसेवा करने से बहुत सुकून मिलता है। अंकित पांडेय के साथ राम चंद्र निषाद प्रधान हरिप्रसाद निषाद प्रधान सुरेश निषाद अशोक निषाद मुकेश निषाद पिपरी राम बली निषाद मनोज निषाद साधु रजित राम निषाद सतृहन निषाद सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

