-पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने दिवंगत की पत्नी को सौंपा एक लाख का चेक
अयोध्या,11 अपै्रल (आरएनएस)। ग्रामसभा बैसिंग निवासी 32 वर्षीय राजू यादव की मृत्यु की दु:खद खबर सुनकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 1,00000 (एक लाख)की सहायता राशि परिवार को भेजी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने स्व. राजू यादव की पत्नी क्रांति को चेक सौपा, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ये घटना अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील विषय है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए, ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बना रहे। राजू यादव के तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। उनके जीवन-यापन एवं पत्नी के भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में सरकार से मांग है कि पीडि़त परिवार को 1 करोड़ रुपये का समुचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दुखद घड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पीडि़त परिवार की एक लाख की मदद के साथ शोक संवेदना भी प्रकट किया है। प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद्र यादव, प्रवक्ता राकेश यादव चौधरी राम करन यादव, लक्ष्मण यादव प्रधान, शमशेर यादव, अमित यादव,बहदिन यादव, उदल यादव प्रधान , राम शंकर यादव,अजय रावत अर्जु,राजेन्द्र यादव, राम बजन, राम कृपाल, विशाल यादव,सरजीत कुमार, अवरुद्ध यादव, पिंटो, तिलक राम यादव, संजय यादव, राहुल, विशाल यादव, राम धीरज, राजेश कोरी, राम जगत यादव, राम मिलन आदि लोग मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

