-बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जायंती मनाने के लिए बनाई गई रणनीति
अयोध्या ,11 अपै्रल (आरएनएस)। समाजवादी युवजनसभा के सभी विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव राव अंबेडकर जी की जयंती सेक्टर एवं नगर स्तर तक मनाने के लिए तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी पर संपन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सेक्टर वार आयोजित कार्यक्रमों में संघटन की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने उपस्थित होकर नौजवानों को सकारात्मक सोच के साथ युवाओं के बीच में बाबा साहेब एवं समाजवादी विचारों आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यालय पर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर युवजनसभा के सभी पदाधिकारियों एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवजनसभा जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव व संचालन जिला महासचिव ईशा कुरैशी ने किया।कार्यक्रम में छेदी सिंह, अंसार अहमद, एस आर यादव,अतुल यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, आयुष्मान सिंह, संजय गोस्वामी, हरिनाथ सिंह यादव, अनुभव रावत, महमूद खान, सुशील यादव, विजय यादव, वीरेंद्र बबलू, अमन आर्या, वीरेंद्र यादव, आशीष आर्या, मनीष कुमार, नीरज शर्मा, राज बली यादव, विपिन यादव, सुजीत यादव, अनमोल शर्मा, रत्नेश जायसवाल, राजन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

