-आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 16 अप्रैल से प्रारम्भ होगा पंजीकरण
अयोध्या ,11 अपै्रल (आरएनएस)। का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबन्ध-समिति, प्राचार्य व शिक्षकों-कर्मचारियों की शनिवार को आगामी शैक्षणिक-सत्र 2026-27 में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश के लिए एक महत्त्वपूर्ण बैठक महाविद्यालय के नवीन वाचनालय में आयोजित की गयी। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश सम्बन्धी कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने सर्वसम्मति से तय किया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण 16 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि से समय पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नातकोत्तर स्तर पर विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जायेगी कि समस्या होने पर वह अपनी फीस वर्ष में एक बार देने की जगह दो सेमेस्टर्स में अपनी सुविधा से दो बार दे सकें। वोकेशनल पाठ्यक्रमों को वैविध्यपूर्ण बनाने के साथ प्रयोगशाला-आधारित किया जाएगा जिससे सभी विद्यार्थियों को कौशल-विकास का वास्तविक लाभ मिल सके। विद्यार्थियों के प्रवेश भुगतान की ऑनलाइन प्रक्रिया को और अधिक त्वरित व दायित्वपूर्ण बनाया जायेगा। प्रवेश-काउंसिलिंग में आने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्प-डेस्क बनाया जायेगा जिससे नवागंतुक छात्रों को भटकना न पड़े। समिति ने पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रवेश-प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर भी बल दिया, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाविद्यालय में प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटएवं सूचना पट पर उपलब्ध कराई जाएगी। सत्र 2026-27 के प्रवेश के किए प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी ने भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो अंजनी कुमार सिंह को समन्वयक नियुक्त किया है। बैठक में प्रबंध समिति अध्यक्ष आलोक बंसल, अवैतनिक मंत्री आनंद सिंघल, सदस्य निशीथ वर्मा, श्री रामचंद्र जायसवाल, प्राचार्य डॉ दानपति तिवारी, समन्वयक डॉ अंजनी कुमार सिंह, मुख्य नियंता डॉ बी के सिंह, डॉ अशोक मिश्र, डॉ शिवकुमार तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ कुमुद रंजन, डॉ प्रणय त्रिपाठी व अनेक प्राध्यापक-कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के सह मीडिया प्रभारी डॉ रामलाल विश्वकर्मा ने दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

