सोहावल-अयोध्या,11 अपै्रल (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर कंदई गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध हालत में लगी आग की भेंट चढ़कर लगभग 14 बीघे से अधिक की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंचे फायर सर्विस के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटा भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस के क्षेत्र प्रभारी प्रीतम ने बताया कि गाँव निवासी राजेश्वरी के खेत में लगी आग के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि खेत के बंटवारे को लेकर मुकदमा चल रहा है। इसे लेकर रंजिश में किसी ने आग लगा दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

