प्रयागराज ,11 अपै्रल (आरएनएस)। राज्यपाल आनंदी बेन के आगमन पर वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना नैनी के अरैल क्षेत्र में हुई, जहां दरोगा नकछेद कनौजिया की ड्यूटी लगाई गई थी।
ड्यूटी पर तैनाती के दौरान दरोगा नकछेद कनौजिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा नकछेद कनौजिया बारा थाने में तैनात थे। वह मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है और दरोगा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

