प्रयागराज,11 अपै्रल (आरएनएस)। महात्मा ज्योतिबा फुले का व्यक्तित्व एक ऐसी मसाल की तरह है जिसने सदियों के अंधेरे को चीर कर एक नए युग का सूत्रपात किया। यह उदगार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा ने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अपराह्न महात्मा फुले की 199 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि ज्योतिबा केवल एक नाम नहीं बल्कि उस विद्रोह का नाम है जिसने जातिवाद, अज्ञानता और असमानता की बेडिय़ों को तोडऩे का साहस दिखाया। समारोह की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने किया। हाशमी ने कहा कि वे कर्म ही नहीं शब्दों के भी धनी थे, जिन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों का पहला स्कूल खोला।
प्रारंभ में कांग्रेस जनों ने महात्मा फुले की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, जिय़ा उबैद, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, राजकुमार शुक्ला, नयन कुशवाहा, सरताज़ मोहम्मद ,डॉ अनिल गौड़, तबरेज़ अहमद, प्रतिमा त्रिपाठी, नफीस कुरेशी, देवेंद्र कुमार, शकील अहमद, कामेश्वर सोनकर, मुख्तार अहमद, कामेश्वर सोनकर, मो.ज़ावेद, बृजेश गौतम आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

