प्रयागराज ,11 अपै्रल (आरएनएस)। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह “कांच पर चलते लोग” का भव्य लोकार्पण आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में पुस्तक की संवेदनात्मक गहराई और समकालीन समाज से उसके सशक्त जुड़ाव पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जज जूही कुद्दूसी ने लेखक कवि शायर इरशाद राही की रचनात्मक दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति समाज के उन यथार्थों को सामने लाती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पूर्व निदेशक दूरदर्शन सुशील कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांच पर चलते लोग पुस्तक रंगमंच और साहित्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है।
इस अवसर पर रूही रहमान, चित्र मोहन, पी. अनिल गुरुजी, ललित पोखरिया, राकेश वेद, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, अचला बोस और प्रभात बोस सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और पुस्तक की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के उपरांत पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया गया तथा पुस्तक के एक अंश पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसका निर्देशन नईम खान ने किया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. मसीहुद्दीन खान, सह-संयोजक नेहा परवीन, कोऑर्डिनेटर डॉ. तबस्सुम खान, स्वागत समिति के अध्यक्ष नयर बिसवानी, उपाध्यक्ष डॉ. वी.बी. पांडे, डॉ. मोहम्मद साद सिद्दीकी एवं अनम हुसैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

