दो मवेशी की मौत एक मवेशी घायल
बल्दीराय/सुल्तानपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रैंचा के पूरे हरबंस में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव के निवासी छोटे लाल कोरी के घर की महिलाएं खाना बना रही थी तभी तेज हवा से चूल्हे से उठी चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने राम उजागिर की गौशाला को भी नहीं छोड़ा, जहां बंधी तीन गायें बुरी तरह झुलस गईं। इनमें से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया गया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवार को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

