सुलतानपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा उमरी (नगरहवा) सुदनापुर बाजार में “गौरैया आओ मेरे देश” अभियान के अंतर्गत पक्षियों के संरक्षण हेतु एक सराहनीय पहल की गई। अभियान के तहत बाजार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जलपात्र स्थापित किए गए तथा उनके रहने के लिए घोंसलों की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विभु शुक्ल ने किया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉ. ऋषभदेव शुक्ला ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण गौरैया जैसे छोटे पक्षियों की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में यह अभियान न केवल जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है, बल्कि लोगों को पक्षी संरक्षण के प्रति प्रेरित भी कर रहा है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्रÓ ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में जलपात्र अवश्य रखें और पक्षियों के लिए सुरक्षित व अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग करें। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों को बचाने का संकल्प लिया और संस्था के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वही कार्यक्रम के दौरान बृजेंद्र मिश्र,रवि शंकर शुक्ल,राघवेन्द्र शुक्ला,सौम्य शुक्ला,डॉ शिखा शुक्ला, श्रेया शुक्ला,श्रीमती राजकुमारी शुक्ला, सुशांत शुक्ला, शुभांशी शुक्ला, शौर्य शुक्ला, तेजस्व शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

