लम्भुआ/सुल्तानपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। स्थानीय छेत्र के चौकिया गाँव में नव दिवसीय श्रीराम कथा का शनिवार को बिधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ हो गया। मध्य प्रदेश से पधारे कथावाचक पंडित राकेश जी महराज ने रामकथा के मंगलाचरण के साथ मर्यादापुरुषोतम भगवान राम के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। महराज जी के साथ आये वादक मण्डली द्वारा कथा शुभारम्भ पर हनुमान चालीसा का लयबद्ध बन्दना सुन मौके पर मौजूद राम कथा प्रेमी भाव विभोर हो उठे। मुख्य यजमान रामजनम पाण्डेय और विमला देवी द्वारा आरती की गई। राम कथा में मुख्य रूप से कमलाकांत पाण्डेय, राम चंद्र सिंह, माता प्रसाद सिंह, राम कृष्ण पाण्डेय, विजय उपाध्याय, अनय पाण्डेय समेत बड़ी सख्या में कथा प्रेमी मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

