लंभुआ/सुल्तानपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। शनिवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, गोपालपुर मधैया में उस समय गर्व और उत्साह का माहौल बन गया जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा शिवांकी दूबे प्रात: प्रार्थना सभा के अवसर पर विद्यालय पहुंचीं।
विद्यालय प्रांगण में उनके आगमन पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान से अभिभूत होकर शिवांकी दूबे ने विद्यालय परिवार के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। शिवांकी दूबे पुत्री गौरी शंकर दूबे ग्राम गोपीनाथपुर, ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर शुक्ल एवं सभी गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में हाई स्कूल तथा 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की थी। तभी से उन्होंने अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते हुए आज यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने शिवांकी दूबे की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय एवं जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

