जयसिंहपुर/सुलतानपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। क्षेत्र के दो होनहार खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। शुभम धुरिया 67 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल व प्रियाल धुरिया 36 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल दोनों खिलाड़ी मडई, परगना बरौंसा, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल से क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक राज बाबू उपाध्याय ने दोनों खिलाडिय़ों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विधायक ने यह भी विश्वास जताया कि गांव के प्रधान एवं ब्लॉक प्रमुख भी इन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के साथ खड़े रहेंगे और उनके विकास में पूरा सहयोग देंगे। इस सफलता के पीछे आर्म बॉकिं्सग के डायरेक्टर नसरुद्दीन का भी बड़ा योगदान रहा है, जिनके मार्गदर्शन में यह खिलाड़ी तैयार हुए हैं। उनकी क्लासेस सुल्तानपुर के मुंशी प्रेमचंद पार्क, बढिय़ा वीर में लगातार संचालित हो रही हैं, जहां बच्चों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और अधिक मेडल जीतकर वापस आएं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में भव्य स्वागत किया जाएगा।
जयसिंहपुर के इन उभरते सितारों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से गांव के बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। क्षेत्रवासियों को इन पर गर्व है और सभी इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

