जौनपुर ,11 अपै्रल (आरएनएस)। जिले के जंघई बाजार में शनिवार सुबह 5 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक शाखा में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे बैंक में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बैंक के ऊपरी तल पर रहने वाले मकान मालिक धर्मेंद्र जायसवाल उर्फ कल्लू जायसवाल को धुएं से घुटन महसूस हुई। उन्होंने अपने परिवार के साथ समय रहते नीचे उतरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना के समय बैंक मैनेजर जगजीत सिंह अवकाश पर अपने घर गए हुए थे। मकान मालिक से सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बैंक स्टाफ को मौके पर भेजा और पुलिस व दमकल विभाग को सचित किया। प्रयागराज से दमकल की गाडिय़ां पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगा। तब तक आग ने बैंक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था और अंदर रखा फर्नीचर व उपकरण पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। मैनेजर जगजीत सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड रूम बैंक के पीछे कमरे में होने से सुरक्षित बच गया है जिससे डॉक्यूमेंट और कैश सुरक्षित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

