जौनपुर ,11 अपै्रल (आरएनएस)। उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में शनिवार को भारतीय संविदा अधिनियम पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संविदा के महत्व पर व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में श्री मिश्र ने जीवन में संविदा के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने लॉर्ड स्टोयल के कथन संविदा फालतू समय की मजाक बाजी नहीं है को उद्धृत करते हुए इसकी व्याख्या प्रस्तुत की।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्र ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेन्द्र कुमार ने किया, जिन्होंने मुख्य अतिथि के व्याख्यान को और अधिक स्पष्ट किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्राध्यापकगण देवेश पाठक, डॉ. अच्छेलाल पाल, रमेशचन्द्र पाण्डेय, डॉ. साधना मिश्रा, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. सुदक्षिणा यादव, नितेश कुमार सहित कई शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में सुबाष चन्द्र पाल, राघवेन्द्र शुक्ल, अनुपम तिवारी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रतिमा सिंह और प्रमोद कुमार शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्र ने मुख्य अतिथि प्रशांत मिश्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

