जौनपुर ,11 अपै्रल (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महान समाज सुधारक, एवं लेखक, सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज महात्मा गोविंद राव ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह पूर्वक बनाई गई।सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तत्पश्चात जिला महासचिव आरिफ हबीब ने विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा कराते हुए पुन: संकल्प दिलाया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद कर महात्मा ज्योतिबा फुले जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।वह एक महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक और लेखक थे।सत्यशोधक समाज की स्थापना और महिलाओं के शिक्षा के प्रणेता रहे। सामाजिक क्रांति के जनक को उनके असाधारण सामाजिक कार्यों के लिए महात्मा की उपाधि दी गई। पूर्व विधायक राजनरायन बिंद,लालबहादुर यादव, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ जितेंद्र यादव, प्रभानंद यादव, भूपेश पाण्डेय, मालती निषाद, सूर्यभान यादव, रामू मौर्य, नंदलाल यादव, पवन कुमार मंडल, श्यामनारायण बिंद, बरसातू राम सरोज, हरिश्चंद प्रभाकर आदि ने संबोधित करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची की गहन समीक्षा बूथवार कराएंगे।आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सेक्टर वार कार्यक्रम बनाकर सफल आयोजन करने के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष गण को निर्देश दिया।संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

