जौनपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। अपना दल (एस) पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 201वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों व योगदान पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लगभग 200 वर्ष पूर्व जब देश में सामाजिक विषमताएं, छुआछूत और मायूसी का माहौल था, उस समय एक साधारण माली परिवार में जन्मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार, महिलाओं को अधिकार दिलाने, सती प्रथा व बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के विरोध तथा गरीबों को उच्च शिक्षा से जोडऩे का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके प्रयासों से समाज में समानता, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी की नई दिशा मिली। कहा कि अपना दल (एस) पार्टी एवं माली-सैनी समाज, महात्मा ज्योतिबा राव फुले तथा सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग भारत सरकार से करता है।कार्यक्रम का संचालन संतोष माली ने किया। रामकुमार माली, अनिल जायसवाल, संजय श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, मनोज श्रीमाली, विवेक श्रीमाली, रामचंद्र श्रीमाली,विनोद जायसवाल, राजेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुनील कुमार गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, शिव सैनी, राज माली, शिव माली, वीरेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

