जौनपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। कायस्थ समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। स्थानीय मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में आगामी रविवार को अपरान्ह दो बजे विशाल कायस्थ चेतना संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कायस्थ समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। वे कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी, वर्तमान सामाजिक स्थिति और भविष्य की दिशा पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। अजय शंकर श्रीवास्तव लंबे समय से कायस्थ समाज के अधिकारों और प्रतिनिधित्व के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं, जिससे समाज के बीच उनकी विशेष पहचान बनी हुई है।कार्यक्रम के संयोजक अंजनी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट कर उसकी राजनीतिक हिस्सेदारी को मजबूत बनाना है। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने समाज की आवाज को मजबूत करें।संगोष्ठी के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आगंतुकों के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।कायस्थ समाज के इस बड़े आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा है और इसे समाज के जागरूकता अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

