जौनपुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर खुर्द गांव में पंचायत भवन के बगल स्थित क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार बिना वन विभाग को सूचित किए वन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से पेड़ों को काटा जा रहा है। इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि ़े पेड़ों की कटाई हो रही है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ सकता है।सूत्रों के अनुसार, कटाई में लगे लोग बिना किसी भय के लगातार पेड़ों को गिरा रहे हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और वन विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

