गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका
प्रयागराज 12 अप्रैल (आरएनएस)। मांडा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के बीती रात एक वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बदमाश रात्रि या फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुबह जानकारी पर परिजनों सहित ग्रामीणों के सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत बरहा कला ग्राम पंचायत के बबुरा गांव निवासिनी कस्तूरा देवी उम्र 62 वर्ष पत्नी स्वर्गीय उमा शंकर बिंद की शनिवार देर रात घर के बाहर सोते समय किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। कस्तूरा देवी के पति रेलवे कर्मी थे और पांच साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। तथा दस माह पहले उनकी बीमारी से मौत हो चुकी है। महिला के पास केवल दो शादीशुदा बेटियां उषा और रेनू हैं। बीती रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने महिला का गहना भी गायब कर दिया है। रविवार सुबह जानकारी पर ग्रामीणों के सनसनी फैल गई। मौके पर भारी जनसंख्या में भीड़ जुटी हुई है।
परिजनों के अनुसार कस्तूरा देवी घर से लगे फाइबर शीट से ढंके बरामदे में सो रही थीं। यह बरामदा तीन ओर से दीवारों से घिरा है, जबकि सामने की ओर खुला है और बीच-बीच में ईंट के बने पिलर सहारे के रूप में लगे हैं। इसी खुले हिस्से के नीचे चारपाई पर सो रही वृद्धा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं उनकी 15 वर्षीय नातिन राधा घर के अंदर सो रही थी और उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह ग्रामीणों की नजर जैसे ही चारपाई पर निर्वस्त्र पड़ी वृद्धा पर पड़ी, हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। थोड़ी ही देर में मृतका की दोनों बेटियां उषा निवासी साड़ी, मांडा और रेनू निवासी जिगिना मिर्जापुर भी मौके पर पहुंच गईं और बिलख पड़ीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

