प्रयागराज 12 अप्रैल (आरएनएस)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम– अभियान को लेकर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उक्त बात कही।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम–अभियान को लेकर आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने है जिसके तहत 15 से 17 अप्रैल तक नारी शक्ति सम्मेलन व पदयात्रा, 13 से 15 अप्रैल हस्ताक्षर अभियान, 11–16 अप्रैल मिस्ड कॉल अभियान जिसके तहत केंद्र द्वारा दिए 9667173333 नंबर पर लोकसभा व विधानसभा स्तर पर महिलाओं व छात्राओं द्वारा मिस्ड कॉल कराया जना है।
19 अप्रैल को लखनऊ में नारी शक्ति विजय दौड़ व शेष स्थानों में 20 अप्रैल को नारी शक्ति मार्च का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष वंदना सिंह, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, संयोगिता जायसवाल, तृप्ति जायसवाल, जिला मंत्री दीप द्विवेदी, शुभम सिंह उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

