खालसा पंथ का सृजना दिवस पर आयोजन
प्रयागराज 12 अप्रैल (आरएनएस)। अलोपीबाग गुरुद्वारा साहिब प्रयागराज मे खालसा पंथ का सृजना दिवस वैसाखी समागम बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार से मनाने के उपलक्ष्य मे रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ प्रात: 10:30 बजे संगत की हजूरी में आरंभ। वैसाखी गुरू पर्व पर श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ। मंगलवार को संपूर्णता श्री अखंड पाठ साहिब प्रात: 10:00 बजे उपरांत निशान साहिब के वस्त्र सेवा प्रात: 10:15 बजे होगी।
14 अप्रैल को ही को वैसाखी गुरू पर्व खुले दीवान हॉल में शब्द-कीर्तन, कथा, गुरु इतिहास,अरदास, हुकुमनामा एवं साधसंगत सर्वसम्मति से नए सेवादार-प्रधान की नियुक्ति भी करेगी। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरतेगा।
अलोपीबाग गुरुद्वारा साहिब प्रधान परमजीत सिंह बग्गा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने सर्व धर्म समुदाय-साधसंगत से विनम्रता सहित निवेदन किया कि समय से गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर गुरु यश श्रवण करें गुरु की खुशियां प्राप्त करें।
साधसंगत मे परमजीत सिंह बग्गा, गुरुदीप सिंह सरना, सरदार पतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह बग्गा, परमिंदर सिंह, गुरदीप सिंह रोमी, अगम सिंह, बलजीत सिंह, लखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह ग्रोवर, मनोहर सिंह जग्गी, जसविंदर सिंह नीटू, गुरबख्श सिंह, जसवीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरमनजी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर पाठ श्रवण किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

