प्रयागराज 12 अप्रैल (आरएनएस)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में पैरवी के लिए अधिवक्ता हिमांशु द्विवेदी को पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी (विधि) की ओर से पत्र जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, उपाध्यक्ष के अनुमोदन के बाद अधिवक्ता हिमांशु द्विवेदी पुत्र गौरी शंकर द्विवेदी को प्राधिकरण के पैनल में शामिल किया गया है। उन्हें स्वतंत्र रूप से नोटिस प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा। वादों का आवंटन प्राधिकरण कार्यालय द्वारा आवश्यकतानुसार किया जाएगा।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता के सहयोगियों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजय द्विवेदी, नीतिश सोनी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अंकिता द्विवेदी, केशव सिंह, श्रीकांत पाण्डेय, शिवम् द्विवेदी, मनजीत गुप्ता, कृष्णा सिंह, पीयूष शुक्ला, शुभम द्विवेदी, राजीव त्रिपाठी, सतेन्द्र दुबे, सोनू पाण्डेय आदि ने उन्हें बधाई दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

