पांचवीं केएस स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 12 अप्रैल (आरएनएस)। आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा को चार विकेट से हराकर पांचवीं केएस स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा ने 28.4 ओवर में 96 रन (ऋषभ पटेल 12 नाबाद, आयुष यादव 11, ऋतिक तिवारी 3/13, यथार्थ सिंह 3/15) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने 27.1 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन (अभिजीत मिश्रा 27, शौर्य 21 नाबाद, आशुतोष सिंह 14, श्याम सिंह यादव 3/15, युवराज शुक्ला, प्रियांशु व आयुष यादव एक-एक विकेट) बना लिए। यथार्थ सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

