रोटरी प्लैटिनम द्वारा ‘प्लैटिनम कप 2026Ó का सफल आयोजन
प्रयागराज 12 अप्रैल (आरएनएस)। रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा रोटेरियन्स के लिए विशेष रूप से आयोजित प्लैटिनम कप 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आज अत्यंत उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशुतोष अग्रवाल द्वारा किया गया।
उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह रोटरी प्लैटिनम, रोटेरियन नितिन चोपड़ा एवं रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय का एक सराहनीय प्रयास है तथा भविष्य में इस प्रतियोगिता को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 स्तर पर और बड़े स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
रोटेरियन नितिन चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट के बाद बैडमिंटन सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और ऐसे टूर्नामेंट खिलाडिय़ों को आगे बढऩे तथा खेल के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
टूर्नामेंट का समापन समारोह अमिताभ बच्चन स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जहां सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर रोटेरियन शरद जैन, अजय शर्मा, सुब्रत, विकास नारंग, अनुकूल उदय, एल.के. शुक्ला, अरविंद शुक्ला एवं गौतम अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने बताया कि यह आयोजन रोटरी परिवार के भीतर खेल, स्वास्थ्य और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे सदस्यों के बीच सहभागिता और अधिक मजबूत हो सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

