जौनपुर 12 अप्रैल (आरएनएस )। जिले के थाना मछलीशहर व पवारा की संयुक्त पुलिस द्वारा थाना मछलीशहर पर पंजीकृत डिग्गी से पैसा निकाले जाने से सम्बन्धित अभियोग का किया गया अनावरण करते हुए मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया इसमें एक के पैर में गोली लगी। उनके कब्जे से चार लाख 20 हजार नकद, तमंचा कारतूस मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम व थानाध्यक्ष पवारा कुँवरपुर के पास चेकिग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस के रोकने पर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर द्वारा जबाबी फायर में एक अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार दोबरे पुत्र हरनाम सिंह उर्फ सुमित नारायण ग्राम मिराय वाहरपुरा थाना भरथरा जनपद इटावा के दाहिने पैर में गोली लगने तथा दूसरे अभियुक्त गुड्डू उर्फ इकरार पुत्र रहीम बक्श निवासी डिवियापुर शास्त्री नगर थाना डिबियापुर जिला औरैय मोटर साइकिल वाहन से दब जाने पर चोट आयी है मौके से ही पकड़ लिया गया। ज्ञात हो कि सात अप्रैल को सुर्यमणि मिश्रा पुत्र शोभनाथ मिश्रा निवासी तियरा थाना बदलापुर द्वारा एसबीआई बैंक से पैसा निकालने केउपरांत घर जाते समय मुस्तफाबाद युनियन बैंक के पास के पास रुककर चाय पीने लगे तभी दो अज्ञात व्यक्ति डिग्गी से पाँच लाख रुपये लेकर भाग गये थे। दोनो अभियुक्तों पर बड़ी संख्या में अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

