जौनपुर 12 अप्रैल (आरएनएस)। मछली शहर के पांच प्रमुख स्थानो पर नंदलाल का पुरा, दुर्गा नगर, कृपाशंकर नगर, कजियाना, कुल्हाड़ा बदलापुरभालुवाही सेवा बस्ती) मुंगरा बादशाहपुर तीन स्थानों गुढ़ई नई बाजार, पकड़ी बालाजी मंदिर प्रांगण, आजाद नगर काली जी मंदिर प्रांगण,रामपुर(सहनपुर सेवा बस्ती), मीरगंज (पंगुलदास कुटिया), मडिय़ाहू(चंडिका मंदिर प्रांगण) स्थानीय क्षेत्रों के सेवा बस्तियों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर नेशनल मेडिकोज ऑर्गैनाइजेसन ,सेवा भारती जिला मछलीशहर एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया था।जिलाध्यक्ष सेवा भारती जिला मछलीशहर डॉ आर बी चैहान, महामंत्री डॉ. विभव सिन्हा, कोषाध्यक्ष रंजीत, संजय सिंह राजकुमार ,विष्णु ,के नेतृत्व में इस कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। शिविर के दौरान, ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें मुफ्त दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।इस स्वास्थ्य शिविर में कई योग्य चिकित्सक उपस्थित रहे। इनमें जिला मछली शहर(काशी प्रांत) में डॉ. पुनम यादव, डॉ. विजय यादव, डॉ. एस.पी. यादव,डॉ. अनुज मौर्य,डा. योगेन्द्र यादव,डा. हरिश्चंद्र.डॉ. उत्तम त्रिपाठी, डॉ. विकास पाल, डॉ उनमेद प्रताप सिंह,डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ शशांक गुप्ता और डॉ मुकेश पाल,डॉ.राजेश चैहान,डॉ. अमृतलाल मौर्य शामिल थे। इन सभी डॉक्टरों ने मिलकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जय प्रकाश तिवारी (जिला प्रचार प्रमुख सेवा भारती अरविंद जिला सेवा प्रमुख ने शिविर में आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित डाक्टरों और उनकी टीम को विशेष धन्यवाद दिया, योगेश जायसवाल, शिव कुमार लल्ला, राजू माली, अनिल भूरे, सदाशिव, हरिओम, मदन राम प्रकाश , भास्कर, दीपक, सुभाष, जितेंद्र, राकेश रवि,अदिति,आदि व्यक्ति उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

