जौनपुर 12 अप्रैल (आरएनएस )। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले शनिवार को विकास भवन परिसर में क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई चैपाल दिवस का आयोजन किया गया। जनपद में प्रथम बार आयोजित कर्मचारी चैपाल में समस्त विकास खण्डों के क्षेत्रीय ग्राम सचिवों एवं सहायक विकास अधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर शासन प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही विसंगतियों एवं व्यक्तिगत विभागीय समस्याओं को मुखर रूप से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोशियसन के जिलाध्यक्ष डॉ0 फूलचन्द कनौजिया ने संयुक्त रूप से किया। क्षेत्रीय कर्मचारी चैपाल में सर्वप्रथम विभिन्न विकास खण्डों से आये हुये ग्राम सचिवों एवं सहायक विकास अधिकारियों ने वर्तमान में उनसे कराये जा रहे गैर विभागीय कार्यो जैसे- फार्मर रजिस्ट्री, पीएम सूर्यघर योजना, फेमिली आई0डी0, आयुष्मान कार्ड, ग्रामीण आजीविका मिशन में अव्यवहारिक लक्ष्य का निर्धारण, निराश्रित गौशालाओं में कृषि, सिचंाई, राजस्व, गृह, पशुधन आदि विभागों का कार्य निर्धारण न्यूनतम करते हुए समस्त जिम्मेदारियों के लिए सिर्फ ग्राम सचिव को उत्तरदायी ठहराने की बढ़ती प्रवृत्ति आदि पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गयी तथा ग्राम पंचायतों में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं सेवा सम्बन्धी प्रकरणों पर लिखित एवं मौखिक रूप से उनके निराकरण हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को अपना प्रत्यावेदन दिया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि दूसरे विभागों के कार्य करने एवं अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन वीडियों कॉन्फ्रेसिंग एवं विकास खण्डों पर बैठक बुलाने से मूल विभागीय कार्य, कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत पारिवारिक एवं विभागीय हित भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि जनपद में ग्राम पंचायतों के क्लस्टर का आवंटन मनमाने ढंग से किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में कार्य का संतुलन और असमानता बढ़ रही है। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि त्यौहार और रविवार जैसे अवकाश के दिनों में भी उनसे कार्य कराया जा रहा है जो उनके मौलिक अधिकारों का हनन है, वि0ख0 बक्शा के खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल द्वारा ग्राम सचिव से बैठक में दुव्र्यवहार करने की सूचना सदन में दिये जाने पर उनके विरूद्ध सदन में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 प्रदीप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीडऩ अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथाा इनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जायेगा। अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कर्मचारी समस्या चैपाल दिवस का आयोजन जनपद में होगा। संचालन जिलामंत्री विजयभान यादव द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

