जौनपुर 12 अप्रैल (आरएनएस ) । जनपद के मडिय़ाहूं क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय गौहर में गौहर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने सरस्वती पूजन के साथ की। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, गीत, नाटक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बालवाटिका कक्ष का उद्घाटन बीएस ने किया। जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षक एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित होगा। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा चैपाल के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के बीच संवाद स्थापित किया गया, जिसमें शिक्षा के महत्व, बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा हुई। मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्र पुरस्कार वितरण के माध्यम से सम्मानित किया गया। संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक शिवम सिंह ने की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

