जौनपुर 12 अप्रैल (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के नारी अभिनन्दन एवं अम्बेडकर जयंती तैयारी हेतु संगोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता जिलध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को हम आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के लिए यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके श्अंत्योदयश् के संकल्प को दोहराने का महापर्व है बाबा साहेब के जयंती पर हर बस्ती, हर गांव तक पहुँचकर श्सेवा कार्यश् करने हैं। हमें केवल मंचों से भाषण नहीं देना है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सुलझाना है मोदी सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पाँच मुख्य स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें वो सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे हमें जनता को बताना है कि कैसे हमारी सरकार उनके पदचिन्हों पर चलकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही है।एम एल सी बृजेश सिंह ने कहा कि आज हम सब यहाँ उस शक्ति का वंदन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो समाज की आधारशिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा इस बात को माना है कि नारी शक्ति केवल एक शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है ।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन बना बाबा साहव के जन्मदिवस को अपने अपने ढंग मनाती है। पुष्पा निषाद नीरज मौर्य परविंदर चैहान राज पटेल विनय सिंह अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा धर्मेंद्र मिश्र अंशु कुशवाहा राजकेशर पाल संतोष मिश्र सुधांशु सिंह देवी प्रसाद सिंह राजेश गुप्ता आमोद सिंह घनश्याम यादव नरेंद्र उपाध्याय अमरनाथ पांडेय रागिनी सिंह अंजना सिंह प्रीति गुप्ता राखी सिंह दिग्विजय सिंह एवं समस्त मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

