रांची 12 अप्रैल (आरएनएस)। कांटा टोली स्थित होटल अलीना के तीसरे तल्ले पर ‘हनी बी प्ले स्कूलÓ का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा किसी भी बच्चे के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव होती है। ‘हनी बी प्ले स्कूलÓ आधुनिक सुविधाओं और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यहां बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, प्ले-वे मेथड, सुरक्षित वातावरण और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चे खेल-खेल में सीख सकें। साथ ही, बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न एक्टिविटीज और को-करिकुलर कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

