प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। सेनानायक महोदय सर्वेश कुमार मिश्र आईपीएस के निर्देशन में एसडीआरएफ टीम झूंसी थाना प्रयागराज उप निरीक्षक अजीत कुमार, आरक्षी – सोनू कुमार गौतम, आदित्य दुबे, ऋषिकेश त्रिपाठी एवं सोनू कुमार कोरी द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन वाहिनी मनोरंजन गृह में किया गया।
कार्यशाला में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, गैस लीकेज एवं आग से सुरक्षा, सांप काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, गले में चोकिंग होने पर उपाय, सीपीआर की विधि, रक्तस्राव रोकने के प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर जानकारी दी गई।
कर्मियों आपातकालीन स्थिति में सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में शिविरपाल अमित कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह, समस्त वाहिनी अधिकारी/कर्मचारी एवं एसएसएफ उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

