प्रयागराज। चंद्रकला यूनिवर्सल क्लब और प्रयाग क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मनीष देब स्मृति बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। दौलत हुसैन मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में विराट स्पोट्र्स क्लब ने 28 ओवर में 143 रन (अनुज मिश्रा 57 नाबाद, सूर्य प्रकाश सिंह व अशफाक अहमद 20-20, मोहम्मद तैमूर 3/28, अजय यादव 2/31) बनाए। जवाब में चंद्रकला यूनिवर्सल क्लब ने 12.4 ओवर में एक विकेट पर 149 रन (मोहम्मद तैमूर 56 नाबाद, गुलाम अली खान 50 नाबाद, शुभम बिंद 1/35) बना लिए। मैच में मोहम्मद नबी व अजय कुमार अंपायर एवं खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे।
डीएवी कालेज मैदान पर श्री सहायक क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 231 रन (शिवम मौर्य 96, बलजीत सरोज 27, अनुराग 20 नाबाद, विनीत सरोज 20 नाबाद, सुयश सिद्धार्थ सिंह 3/44, सागर केसरवानी 2/46, आदित्य कुमार 112) बनाये। जवाब में प्रयाग क्लब ने 36.5 ओवर में 7 विकेट पर 235 रन (आदित्य 94, सूरज चौहान 58, मोहम्मद हमजा 26, विनीत सरोज 2/34, शिवम मौर्य 2/40) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ व अभिषेक मिश्रा अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

